कुमाऊँ का इतिहास
History of Kumaon
कुमाऊँ
का इतिहास –
- पौराणिक कथाओं के
अनुसार चम्पावत के कांतेश्वर पर्वत पर भगवान विष्णु का कूर्मा या कच्छाप
अवतार हुआ था। कातेश्वर पर्वत के नाम पर मानस खण्ड के इस क्षेत्र को कूर्मोचल
कहा गया, कूर्मोचल संस्कृत नाम आगे चलकर
प्राकृत में कुमू और हिन्दी में कुमाऊँ बन गया।
- According to
mythology, the Kurma or tortoise incarnation of Lord Vishnu took place on
Kanteshwar mountain of Champawat. Based on Kanteshwar mountain, this
region of Manas Khand was called Kurmachal; Kurmachal, the Sanskrit name,
later became Kumu in Prakrit and Kumaon in Hindi.
- इस क्षेत्र का
प्राचीन नाम मानस खण्ड व कूर्मोचल था।
- The ancient name
of this region was Manas Khand and Kurmachal.
- वायु पुराण के
अनुसार कुमाऊँ क्षेत्र में किरात, गंधर्व,
किन्नर, यक्ष, नाग
जातियां वास करती थीं।
- According to the
Vayu Purana, Kirata, Gandharva, Kinnara, Yaksha, and Naga tribes inhabited
the Kumaon region.
- जाखन देवी का
मन्दिर अल्मोड़ा में है, यह मन्दिर इस
क्षेत्र में यक्षों के निवास की पुष्टि करता है।
- Jakhan Devi's
temple is in Almora; this temple confirms the residence of Yakshas in this
region.
- इस क्षेत्र के
बीनाग या बेरीनाग, कालीनाग, पिंगलनाग, वासुकी नाग आदि नाग मन्दिर हैं,
जो यहाँ नाग जाति के निवास की पुष्टि करते हैं।
- There are Naga
temples of Beenag or Berinag, Kalinag, Pingalnag, Vasuki Naga, etc. in
this region, which confirm the residence of the Naga tribe here.
- नाग मन्दिरों में
सबसे प्रसिद्ध बीनाग या बेरीनाग मंदिर पिथौरागढ़ में स्थित है।
- The most famous
among Naga temples, Beenag or Berinag temple, is situated in Pithoragarh.
- मानस खण्ड के
अनुसार जागेश्वर धाम में भगवान शिव ने तपस्या की थी और कार्तिकेय का जन्म यही
पर हुआ था।
- According to Manas
Khand, Lord Shiva had performed penance at Jageshwar Dham and Kartikeya
was born here.
- महाभारत के अनुसार
ऋषि धौम्या ने सम्राट युधिष्ठिर को भारत के तीर्थ केन्द्रों के बारे में
बताया था।
- According to the
Mahabharata, Sage Dhaumya had told Emperor Yudhishthira about the
pilgrimage centers of India.
उत्तराखण्ड
के प्रमुख लेख
- राज्य में कालसी,
लाखामंडल, सिरोली व माणा में शिलालेख
मिले हैं।
- Inscriptions have
been found in the state at Kalsi, Lakhamandal, Siroli, and Mana.
- जौनसार-भाबर स्थित
लाखामंडल से राजकुमारी ईश्वरा का अभिलेख मिला है,
इसके अनुसार यमुना उपत्यका में यदुओं का शासन था।
- An inscription of
Princess Ishwara has been found from Lakhamandal in Jaunsar-Bhabar;
according to this, the Yadus ruled in the Yamuna valley.
- देवप्रयाग व
कल्पनाथ में गुफाओं के अन्दर दीवारों पर लेख मिले हैं। नैनीताल व बड़ावाला से
ईंट पर उत्कीर्ण लेख मिले हैं।
- Inscriptions have
been found inside cave walls in Devprayag and Kalpanath. Inscriptions
engraved on brick have been found from Nainital and Badawala.
- गोपेश्वर व
बाड़ाहाट से त्रिशूल लेख प्राप्त हुए हैं। गोपेश्वर के रुद्रशिव मन्दिर में 6वीं शती के नागपति नाग व 12वीं शती के अशोक
चल्ल के त्रिशूल लेख मिले हैं।
- Trident
inscriptions have been obtained from Gopeshwar and Barahat. Trident
inscriptions of Nagpati Naga of the 6th century and Ashok Challa of the
12th century have been found in the Rudrashiva temple of Gopeshwar.
- बाड़ाहाट त्रिशूल
लेख में शंख लिपि का प्रयोग हुआ है।
- Shankha script has
been used in the Barahat trident inscription.
- देवलगढ़ तथा
कोलसारी से मूर्त्तिपीठिका लेख मिले हैं।
- Statue pedestal
inscriptions have been found from Devalgarh and Kolsari.
- कुषाणकालीन
मुद्राएं मुनि की रेती तथा सुमाड़ी से मिली हैं।
- Kushan period
coins have been found from Muni Ki Reti and Sumari.
- कार्तिकेयपुर
राजाओं के ताम्रपत्रीय लेख पांडुकेश्वर से चार और कंडारा से एक तथा बैजनाथ से
प्राप्त हुए।
- Copper plate
inscriptions of Kartikeyapur kings were obtained from Pandukeshwar (four),
Kandara (one), and also from Baijnath.
- अल्मोड़ा सिक्के
कुणिन्द शासकों से सम्बन्धित हैं, जिनमें
शिवदत्त, शिवपालित, हरिदत्त,
गोमित्र के नाम लिखित हैं। तीसरी सदी के मुद्रा लेख मोरध्वज से
प्राप्त हुए।
- Almora coins are
related to Kuninda rulers, in which names of Shivadatta, Shivapalita,
Haridatta, Gomitra are written. Coin inscriptions of the third century
were obtained from Mordhwaj.
कालसी
शिलालेख
- यह 257
ई० पूर्व का अशोक कालीन शिलालेख है और इसकी खोज मिस्टर फॉरेट
ने 1860 में की थी।
- This is an Ashokan
period inscription of 257 BC and its discovery was made by Mr. Forrest in
1860.
- इस शिलालेख में
ब्राह्मी लिपि व प्राकृत भाषा का प्रयोग हुआ है।
- Brahmi script and
Prakrit language have been used in this inscription.
- इस लेख में अशोक ने
घोषणा की है कि उसने राज्य के हर स्थान पर मनुष्यों व पशुओं की चिकित्सा
व्यवस्था कर दी है तथा लोगों से हिंसा त्यागने व अहिंसा को अपनाने की बात कही
गयी है।
- In this text,
Ashoka has declared that he has made medical arrangements for humans and
animals everywhere in the state, and people are told to renounce violence
and adopt non-violence.
- कालसी अभिलेख में
यहाँ के निवासियों के लिए पुलिंद व इस क्षेत्र के लिए अपरांत शब्द का प्रयोग
हुआ है।
- In the Kalsi
inscription, the word Pulinda is used for the inhabitants here and the
word Aparanta for this region.
- यह लेख यमुना व
टोंस नदी के संगम पर है।
- This text is at
the confluence of Yamuna and Tons rivers.
- कालसी का प्राचीन
नाम सुधनगर व कलकूट था। कलकूट कुणिन्दों की राजधानी थी।
- Ancient names of
Kalsi were Sudhanagar and Kalkut. Kalkut was the capital of Kunindas.
शिलालेख
में प्रमुख शब्दावली
- पल्लिका:
छोटे ग्राम
- महत्तम:
ग्राम प्रधान
- भृत्य:
सेवक
- प्रतिहार:
द्वार रक्षक
- कोट्टपाल:
गढ़रक्षक
- बलाध्यक्ष:
सेनानायक
- अक्षपटलिक:
लेखा परीक्षक
- कुलचारिक:
तहसीलदार
- तालुका:
तहसील

0 Comments