1 मार्च 2026 से व्हाट्सएप चलाने के नियम बदलेंगे (WhatsApp Rules Change from 1 March 2026)

 

1 मार्च से WhatsApp के नियम बदलेंगे

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि 1 मार्च से WhatsApp के नियम बदलने वाले हैं। इस वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि सिम कार्ड, व्हाट्सएप वेब और सिक्योरिटी से जुड़े बड़े बदलाव लागू होंगे।


1. सिम कार्ड होगा अनिवार्य

दावे के अनुसार 1 मार्च से फोन में रजिस्टर्ड और एक्टिव सिम होना जरूरी होगा। बिना सिम के WhatsApp काम नहीं करेगा।

2. WhatsApp Web हर 6 घंटे में लॉगआउट

कहा जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से अब हर 6 घंटे में ऑटो लॉग आउट होगा।

3. OTP लॉगिन पर सख्ती

वायरल पोस्ट में बताया गया है कि सिम बाइंडिंग के बिना ऐप काम नहीं करेगा।

4. कंपनियों को 120 दिन में रिपोर्ट देनी होगी

कुछ मैसेज में यह भी दावा है कि कंपनियों को नियम पालन की रिपोर्ट 120 दिनों के अंदर देनी होगी।